Loading...
Magnificent statue of Goddess Durga adorned in gold during a religious festival in Kolkata, India.

इस साल कब से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि? जानें तिथि, देखें नवरात्रि का पूरा कैलेंडर और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

चैत्र नवरात्रि 2025 कलश स्थापना मुहूर्त (Chaitra Navratri 2025 Kalasthapana Muhurat)
पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च 2025 से हो रही है और चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है, जिसे बेहद शुभ और जरूरी माना जाता है। ऐसे में इस दिन कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 13 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इस दौरान आप कभी भी कलश स्थापना कर सकते हैं। इसके अलावा, अभिजीत मुहूर्त सुबह 12 बजकर 01 मिनट बजे से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक खत्म होगा। आपको बता दें कि कलश स्थापना के बिना नवरात्रि पूजा अधूरी मानी जाती है।

चैत्र नवरात्रि का महत्व (Chaitra Navratri Importance)
सनातन धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तक मनाई जाती है। इस दौरान देवी दुर्गा की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र नवरात्रि में देवी की उपासना करने से साधक की हर मनोकामना की पूर्ति होती है। इसके साथ ही देवी की कृपा सदा अपने भक्तों पर बनी रहती है।

चैत्र नवरात्रि 2025 की तिथियां (Chaitra Navratri 2025 Date List)
पहला चैत्र नवरात्रि – मां शैलपुत्री- 30 मार्च 2025, दिन रविवार
दूसरा चैत्र नवरात्रि – मां ब्रह्मचारिणी – 31 मार्च 2025, दिन सोमवार
तीसरा चैत्र नवरात्रि – मां चंद्रघंटा- 1 अप्रैल 2025, दिन मंगलवार
चौथा चैत्र नवरात्रि – मां कूष्मांडा – 02 अप्रैल 2025, दिन बुधवार
पांचवां चैत्र नवरात्रि – मां स्कंदमाता – 3 अप्रैल 2025, दिन गुरुवार
छठा चैत्र नवरात्रि – मां कात्यायनी – 4 अप्रैल 2025, दिन शुक्रवार
सातवां चैत्र नवरात्रि – मां कालरात्रि – 5 अप्रैल 2025, दिन शनिवार
अष्टमी चैत्र नवरात्रि – मां महागौरी – 6 अप्रैल 2025, दिन रविवार
नवमी चैत्र नवरात्रि – मां सिद्धीदात्री – 7 अप्रैल 2025, दिन सोमवार

मेष वार्षिक राशिफल 2025 वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025 कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025 कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025 वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025 मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025 मीन राशिफल 2025
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Scroll to Top